फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कुराहवटा में महेंद्रगढ़-लोहारू रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से बीए अंतिम वर्ष के दिव्यांग छात्र की मौत हो गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव कुराहवटा निवासी 23 वर्षीय सुरेंद्र मंगलवार को अपने खेत से घर की ओर आ रहा था। दिव्यांग होने के कारण ट्रेन दिखाई नहीं दी। जब वह रेल की पटरियों को पार कर रहा था तो किलोमीटर 137-1 बड़ी नहर के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक के ताऊ बंसीलाल ने बताया कि सुरेंद्र को आंखों से कम दिखता था। वह दिव्यांग वाले स्कूल में पढ़ता था।वह अपने माता-पिता के इकलौता पुत्र था। लगभग 20 वर्ष पहले सुरेंद्र के पिता की मौत हो गई थी। वह अपनी मां के पास ही रहता था। सुरेंद्र बीए तृतीय वर्ष में पढ़ता था। सीकर से रेवाड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 5927 की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। मृतक सुरेंद्र के ताऊ बंसीलाल के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें