गांव निंबी-जांजड़ियावास के जलघर में दोस्तों के साथ नहाने गए दसवीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव जोनावास निवासी अभिषेक (15) दसवीं कक्षा का छात्र था। वह मंगलवार दोपहर को बारिश में नहा रहा था। नहाते-नहाते वह दोस्तों के साथ निंबी-जांजड़ियावास जल घर चले गए। जहां नहाते समय अभिषेक पानी में डूब गया। दूसरी ओर नहा रहे अभिषेक के साथियों को तैरना आता था। जिससे वह बाहर निकल आए। दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसको बाहर निकाला। अभिषेक को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिता धर्मेंद्र के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।