कनीना। पितामह कान्ह राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली महेंद्रगढ़ में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की ओर से प्रभारी के रूप में भौतिकी विभाग के डॉ. रविंद्र एवं डॉ. नीतू यादव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में छात्रा अंजलि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किर वहीं छात्रा साक्षी ने चित्रकला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने विजेता छात्राओं को बधाईदी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं परिश्रम की भी सराहना की। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से राकेश, नीतू, रविंदर, ज्योति एवं नीनू मौजूद रहे। संवाद