फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बूंदाबांदी से गेहूं को फायदा व सरसों की फसल को नुकसान का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में शनिवार सुबह के समय कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप खिलने से गर्मी हो गई। वहीं बारिश के बाद भी दिन के तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं इस बारिश ने सरसों की कटाई कर रहे किसानों की चिंता बढ़ा दी।
विज्ञापन

क्षेत्र में फिलहाल करीब 2, 65,000 एकड़ में सरसों की फसल खड़ी है। वहीं अधिकतर स्थानों पर सरसों की कटाई शुरू भी हो गई है। ऐसे में बारिश आने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वहीं बारिश से गेंहू की फसल को फायदा पहुंचेगा क्योंकि इस समय तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। इससे गेंहू की फसल में समय से पहले ही दाने बनने की संभावना रहती है। शनिवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 14.3 व अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

-
आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद
जिले में आगामी दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 3 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है लेकिन इसका असर मैदानी क्षेत्र में नहीं रहेगा। इससे आगामी दिनों में क्षेत्र में बारिश की संभावना नहीं है। वहीं तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
मौसम की जानकारी लेकर ही शुरू करें कटाई
कृषि विभाग के उपनिदेशक देवेंद्र सिंह ने बताया कि फरवरी में तापमान में अधिक बढ़ोतरी के कारण गेंहू की फसल प्रभावित हो रही है। बारिश से तापमान में कमी आती है जिससे गेंहू की फसल को फायदा मिलेगा। सरसों की फसल के लिए बारिश नुकसान दायक है, विशेषतौर पर उस क्षेत्र में जहां फसल की कटाई शुरू हो गई है। किसान साथियों से अपील है कि कृषि विभाग से मौसम की जानकारी प्राप्त कर फसल की कटाई का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें