फोटो संख्या:63- कनीना में धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी --संवाद
कनीना। बिजली विभाग के उपमंडल कार्यालय कनीना के सामने बुधवार को कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता मनोज कुमार यादव ने की तथा मंच संचालन आनंद जेई ने की। इस दौरान महावीर पहलवान केंद्रीय कर्मचारी नेता, शिवकुमार यादव जिला प्रधान हरियाणा कर्मचारी संघ, राजेंद्र कपूरी, हवा सिंह, शंकर लाल, चुन्नीलाल, आनंद, महेश, मोहन जिला उपाध्यक्ष, कुलदीप, अजीत, संजय, धर्मवीर, राकेश, राजवीर, सिकंदर, शिवलाल आदि मौजूद रहे।