फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होटलों में सुरक्षा पर सख्ती, सीसीटीवी फुटेज व रिकॉर्ड रखना होगा अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। शहर थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बुधवार को शहर के होटल संचालकों को बैठक में सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखने के आदेश दिए। वहीं, नाबालिग लड़कियों की एंट्री को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने संचालकों से नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। एसएचओ ने कहा कि प्रत्येक होटल में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए।
कैमरों की रिकॉर्डिंग भी नियमित रूप से सुरक्षित रखी जाए ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस जांच में इसका उपयोग कर सके। उन्होंने होटल परिसर में शराब पिलाने से बचने और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि नहीं होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पंकज कुमार ने होटल संचालकों को नाबालिग लड़कियों की एंट्री को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने ग्राहकों और कमरों की बुकिंग से संबंधित जरूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश भी दिए। होटल में आने वाले लोगों की पहचान और रिकॉर्ड नियमानुसार रखना अनिवार्य बताया गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि होटल संचालक सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लें। किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगे या कोई गैरकानूनी काम होने की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ बेहतर समन्वय की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में होटल संचालकों ने सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं और सुझाव भी पुलिस के सामने रखे। एसएचओ ने नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें