नारनौल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी नागरिक को बख्शा नहीं जाएगा।
किसी को भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। राज्य सरकार का लक्ष्य नशा मुक्ति हरियाणा बनाना है। इस संबंध में मुख्यमंत्री खुद लगातार बैठक लेते रहते हैं। उपायुक्त ने शिक्षण संस्थाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए निर्देश दिए कि जिले के विश्वविद्यालयों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, एडीसी तरुण पावरिया, एसडीएम महेंद्रगढ़ कनिका गोयल, एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह, डीएफओ विजेंद्र सिंह तथा सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद