फोटो नंबर-18महावीर चौक पर वाहनों के चालान काटती पुलिस। स्रोत-पुलिस
- फोटो : संवाद
नारनौल। सड़कों पर गाड़ियां ठीक तरह से चलें इसके लिए जरूरी है कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें। यातायात व्यवस्थित तरीके से चले इसलिए चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वालों की धर पकड़ कर रही है। ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को बुलेट से पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती करते हुए ऐसे चालकों का चालान काटते हुए उनकी बुलेट बाइक को इंपाउंड किया है। इसके अलावा पुलिस टीम ने आधा दर्जन से अधिक बुलेट बाइकों के चालान करते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने व मोड़ पर वाहनों को धीरे चलाने को लेकर प्रेरित किया।
इस मौके पर यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति क्षेत्र में बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ते मिला तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बात पर अभिभावक भी अमल करें और अपने बच्चों को ऐसा करने से रोकें। इसी के साथ उन्होंने अन्य वाहन चालकों को भी यातायात नियमों के बारे में बताते हुए उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया।