फोटो 12नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के बारे में जागरूक करती नाटक मंडली।स्रोत डीआईपीआर
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया।
इस मौके पर उप प्रधानाचार्य जीवन कुमार जिंदल ने कॅरियर काउंसिलिंग और दैनिक प्रशिक्षण के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार छात्र विभिन्न क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। संस्थान के एनसीसी प्रभारी व सेवा पखवाड़े के नोडल ऑफिसर मेजर वीरेंद्र सेकवाल ने बच्चों को युवा क्लब पंजीकृत करवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विश्व नदी दिवस पर नदियों को भी स्वच्छ व संरक्षित करने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक जगदीश, राजेश, गुरदयाल, अमित, मनीषा यादव, सुदर्शन, नीरज, मनोज, अरुण सांगवान, संतोष आदि मौजूद थे।