फोटो 11एसोसिएशन भवन में बैठक में हिस्सा लेते डीएसपी व बार प्रधान सहित अन्य अधिवक्ता।स्रोत एसो
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन नारनौल की बैठक बुधवार को एसोसिएशन भवन में हुई। अध्यक्षता प्रधान संतोख सिंह यादव ने की।
सर्वसम्मति से आंदोलन को वापस लेने का निर्णय लिया गया। रेवेन्यू कोर्ट का वर्क सस्पेंड भी समाप्त कर दिया। एसोसिएशन प्रधान संतोख सिंह यादव ने बताया कि बैठक में हाल ही में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटनाओं एवं जिले की विधि व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से पांच सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया गया और डीएसपी दिनेश कुमार को बार रूम में पहुंचने पर सौंपा गया। डीएसपी दिनेश कुमार ने भरोसा दिया कि शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। संवाद