फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लावारिस पशुओं से लोगों को हो रही परेशानी

Sat, 06 Sep 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-  09मंडी अटेली में सड़क के बीचों-बीच खड़े गोवंश। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। कस्बे में सड़क किनारे व सड़क के बीच आवारा पशु खड़े रहते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हादसे का भी भय बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे के आसपास लगते गांवों के लोग फसल को आवारा पशु से बचाने के लिए अटेली में रात के समय में छोड़कर चले जाते हैं। इस कारण कस्बे में लगातार आवारा पुशओं की संख्या बढ़ रही है लेकिन आवारा पशुओं के कारण लोगों को हो रही परेशानी की तरफ नगर पालिका प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
नगर पालिका ने 3 सालों से आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई योजना नहीं बनाई है और ना ही आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए धरातल पर कार्य किए गए है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि आवारा पशुओं को पड़कर गोशाला में छोडा जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन :
आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। आम नागरिकों को आवारा पशुओं के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मनीष कुमार,जेई,नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें