फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच साल से बंद एसटीपी की 6.50 करोड़ से होगी मरम्मत, टेंडर जारी

विज्ञापन
फोटो 4 रेवाड़ी रोड पर बना एसटीपी।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर की सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छह एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की मरम्मत के लिए 6.50 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। यह एसटीपी पांच वर्षों से बंद पड़ा है। पहले यह प्लांट नगर परिषद के अधीन संचालित होता था लेकिन अब इसे जनस्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत प्लांट की मशीनरी, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, पाइपलाइन और अन्य ढांचागत संरचनाओं की मरम्मत और अपग्रेडेशन किया जाएगा। साथ ही एसबीआर तकनीक से संचालित इस प्लांट को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इससे शहर के गंदे पानी का प्रभावी ढंग से शोधन हो सकेगा।
इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में भूजल स्तर सुधारने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। शोधन के बाद पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा सकेगा और इसे दोहान नदी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। इससे भूजल स्तर में सुधार होगा। इसके अलावा शुद्ध किए गए पानी को हुडा सेक्टर स्थित एसटीपी में भेजकर राजस्थान सीमावर्ती गांवों में भी भूजल स्तर सुधारने के लिए उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो की समस्या से राहत
नारनौल शहर में अभी तक केवल एक ही एसटीपी होने के कारण सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती थी। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती थी। इससे जनस्वास्थ्य विभाग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। दूसरे एसटीपी के शुरू होने के बाद शहरवासियों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।


वर्जन:
छह एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी के नवीनीकरण के लिए 6.50 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। अभी शहर में एक ही एसटीपी है जिसकी वजह से सीवर ओवर फ्लो की समस्या भी बनी रहती है।
विज्ञापन

-आकाश यादव, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें