नारनौल। जिले में गिरते जल स्तर में सुधार के लिए सिंचाई विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। सिंचाई विभाग नहरी पानी नहीं पहुंच रहे ऐसे गांव चिन्हित कर स्टोरेज टैंक बना रहा है, ताकि जलस्तर में सुधार हो सके। इस स्टोरेज टैंक से किसान आसानी से खेती कर सकेंगे। अब सिंचाई विभाग ने बिगोपुर में स्टोरेज टैंक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
सिंचाई विभाग 11 करोड़ की लागत से बिगोपुर, धानौता व बसीरपुर में स्टोरेज टैंक बनाने का टेंडर छोड़ा था, जिसके तहत अब बिगोपुर में स्टोरेज टैंक का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। सिंचाई इन तीनों स्टोरेज टैंक बनते ही बरसात के सीजन में इन स्टोरेज टैंक में पानी स्टोरेज करेगा, इस स्टोरेज पानी से किसान रबी फसल के लिए उपयोग ले सकेंगे। इसके अलावा भी सिंचाई विभाग कच्ची नहर बनाकर नहरी पानी छोड़ रहा है, जिससे अनेक गांवों के जलस्तर में सुधार देखने को मिल रहा है।
बिगोपुर में चार एकड़ में बन रहा स्टोरेज टैंक
सिंचाई विभाग बिगोपुर में स्टोरेज टैंक बनवाने में जोर शोर से जुटा हुआ है। बिगोपुर के अलावा धानौता, बसीरपुर में स्टोरेज टैंक बनाए जा रहे हैं। करीब चार एकड़ में बन रहे स्टोरेज का कार्य पूरा होने के बाद सिंचाई विभाग बरसात के सीजन में नहरी पानी से पूरा भर देगा। इस स्टोरेज का कार्य पूरा होने के बाद किसान इसके पानी को खेती में भी प्रयोग कर सकेगा।
11 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे स्टोरेज टैंक
सिंचाई विभाग 11 करोड़ की लागत से बसीरपुर, धानौता व बिगोपुर में स्टोरेज टैंक बना रहा है। इसका कार्य जल्द ही पूरा होना की संभावना है। धनचौली डिस्ट्रीब्यूटरी व बिगोपुर के स्टोरेज टैंक को धौलेड़ा में बने हुए टैंक से भरा जाएगा। इसके लिए भी पाइप दबाई जाएगी।
वर्जन
बिगोपुर में करीब चार एकड़ में स्टोरेज टैंक बनाया जा रहा है। टैंक बनकर तैयार होते ही पानी से भर दिया जाएगा। इससे किसान रबी की फसल में सिंचाई कर सकेंगे।
-राहुल यादव, जेई, सिंचाई विभाग, नारनौल।