मंडी अटेली। अटेली-कनीना सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गांव गुजरवास निवासी संदीप अपनी बाइक पर गांव से अटेली कस्बे में किसी कार्य से आ रहे थे। इस दौरान अटेली-कनीना सड़क मार्ग पर एक क्रेटा गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पाकर मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।