निजामपुर। क्षेत्र के गांव नांगल पीपा के डिपो धारक के खिलाफ शिकायत मिलने पर राशन सप्लाई को तुरंत प्रभाव रोक लगा दी है। जिला एवं खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से आगामी आदेश तक राशन जारी नहीं करने की बात कही गई है।
नांगल पीपा के डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत दी गई थी। इसमें आरोप लगाया था कि वह राशन वितरण में धांधली कर रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी डिपो धारक के खिलाफ शिकायत दी गई थी, लेकिन इसके बाद डिपो को बहाल कर दिया था। इस बार गांव के ही व्यक्ति ने नांगल चौधरी एसडीएम को भी शिकायत दी है। जिसके बाद राशन सप्लाई पर खाद्य विभाग ने सप्लाई पर रोक लगा दी है।