फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने सतनाली क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 30 Apr 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- सतनाली में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस के जवान--स्रोत--पुलिस
विज्ञापन
सतनाली। लोकसभा चुनाव को लेकर महेंद्रगढ़ पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के दिशा निर्देशानुसार सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सतनाली में फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम व अर्द्धसैनिक बलों ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
महेंद्रगढ़ में लोकसभा चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ मिलकर सतनाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चाहे शहर हो या फिर देहात, जहां भी संवेदनशील मतदान केंद्र हैं, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सतनाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च सतनाली, नांवा, डिगरोता, श्यामपुरा और माधोगढ़ क्षेत्र सहित अन्य गांव के विभिन्न गलियों व मार्गों से होकर गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें