फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सवारियों से भरी बस को रोककर शीशे तोड़े, केस दर्ज

Mon, 14 Oct 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15बस के टूटे हुए शीशे।
विज्ञापन
नारनौल। दिल्ली से बीदासर चूरू जा रही निजी बस को हमींदपुर के पास रोक कर दो बस चालकों ने तोड़-फोड़ कर दी। इस दौरान बस में सवारी भी मौजूद थीं। बस चालक ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में नूनिया गोठडा निवासी पिंकेश ने बताया कि वह गजराज की बस पर चालक है, वहीं परिचालक बीदासर चूरू निवासी चंपालाल है। 12 अक्तूबर को दिल्ली से सवारी भरकर बिदासर चूरू जा रहे थे। रात के जब दो बजे नारनौल के हमींदपुर पुल के पास पहुंचे तो दिल्ली से बीदासर जा रही एक अन्य बस चालक मुकेश व रूपेश और एक अन्य बस जो बीदासर से दिल्ली जा रही थी, जिसमे रामनिवास, अशोक व इमरान थे। उन्होंने दोनों बसों को उनकी बस के आगे लगाकर रास्ता रोक दिया। इसके बाद उन्होंने उनकी बस के शीशे तोड़ दिए। इससे उनका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने निजी बस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें