फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी और निजी केंद्रों पर डीएपी का स्टॉक खत्म, खाली हाथ लौट रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में इन दिनों किसानों को खाद के भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी और निजी, दोनों तरह के खाद केंद्रों पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। किसान रोज केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के खाद केंद्रों की पड़ताल की गई। रेलवे रोड स्थित सरकारी केंद्र पर डीएपी नहीं मिली, वहां सिर्फ 650 बैग एनपीके ही बची है। इसी रोड के एक निजी केंद्र पर भी डीएपी खत्म थी। माजरा रोड, 148बी रोड और बस स्टैंड रोड के निजी केंद्रों पर भी स्टॉक पूरी तरह खत्म मिला। इन जगहों पर करीब 30 किसान पूछताछ करने पहुंचे, लेकिन खाद न मिलने पर वापस लौट गए।
किसान रमेश पालड़ी पनिहारा, सुमित खातोद, रमेश सिगड़ा और हरिओम सिगड़ा ने बताया कि वे दो दिन से खाद के लिए भटक रहे हैं। पिछले हफ्ते भी लाइन लंबी होने के कारण नंबर नहीं आया, सोमवार को खाद खत्म मिली और मंगलवार को भी निराशा हाथ लगी। जिस दिन भी खाद आती है, उसी दिन केंद्रों पर होड़ मच जाती है।
विज्ञापन

विभाग ने 5000 बैग डीएपी की मांग भेजी है। सोमवार को 500 बैग आने की उम्मीद थी, पर खेप नहीं पहुंची। यह खेप रेवाड़ी से आनी है। फिलहाल विकल्प के तौर पर एनपीके दी जा रही है, पर किसानों की इसमें रुचि कम है। अब 25 सितंबर तक खाद पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
15 अक्तूबर से शुरू होगी सरसों की बिजाई
कृषि विभाग एसडीओ डॉ. अजय यादव ने बताया कि किसान 15 अक्तूबर से सरसों की बिजाई कर सकते हैं। इस दौरान मौसम बिजाई के अनुकूल रहेगा और किसान नवंबर के शुरुआत तक बिजाई कर सकते हैं। खाद के लिए अधिक उतावल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें