कनीना। उपमंडल के गांव गोमली की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 6 गांवों की टीमों ने भाग लिया। खेलों का शुभारंभ गांव की बुजुर्ग महिला केशर ने किया। सुरेश शास्त्री ने खिलाड़ियों को संबोधित किया व नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में युवाओं का नशे की तरफ रुझान बढ़ रहा है, जो बहुत गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह अपनी ऊर्जा को खेल हुनर को निखारने में करें।
प्रतियोगिता में गांव भोजावास, इसराना, अटेली, गोमला व गोमली की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कोच नीरज गोमला की टीम विजेता रही जबकि ग्राम पंचायत गोमली की टीम उप विजेता रही। कोच नीरज शर्मा प्रतियोगिता में श्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर सरपंच उर्मिला शास्त्री, महेंद्र पंच, पूर्व सरपंच नवरंग लाल, पूर्व पंच संतलाल, कैलाश, दयानंद नंबरदार, प्रेम फौजी, हनुमान, ओमप्रकाश, सतीश, अर्जुन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।