फोटो संख्या:63- महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाते मजदूर--संवाद
- फोटो : पंचायत में किसानों की समस्याएं सुनते जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला
महेंद्रगढ़। राजपूत समाज की ओर से शहर के सतनाली चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कर दी गई हैं। रविवार को इसका शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्याम सिंह व असंध के विधायक योगेंद्र राणा, विधायक कंवर सिंह यादव मुख्यातिथि रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रवि चौहान करेंगे। जिला रेवाड़ी के गांव गोठड़ा निवासी समाजसेवी रवि चौहान की ओर हरिद्वार के प्रसिद्ध कलाकार बुद्धादेव से प्रतिमा की निर्माण कराया गया हैं। निर्माण में करीब 12.50 लाख रुपये की राशि खर्च हुई हैं।