फोटो नंबर-25नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत-प्रवक्
- फोटो : पंचायत में किसानों की समस्याएं सुनते जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला
नारनौल। नारनौल विधायक और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के कैंप कार्यालय में नारनौल विधानसभा के तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्षों का चुनाव हुआ। चुनाव निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनीष संघी की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मुख्य रूप से सुरेश यादव जिला चुनाव अधिकारी, राकेश शर्मा प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, भवानी सिंह राजपूत जिला महामंत्री उपस्थित रहे। नारनौल का मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा को बनाया गया। वहीं भूषण मंडल के बूथ प्रमुखों ने मनोज कुमार को अध्यक्ष चुना एवं हुडिना मंडल के बूथ प्रमुखों ने सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष मनोज यादव सिहमा को चुना। इस अवसर पर नरेंद्र झिमारिया, प्रदीप गौड़, सुदर्शन बंसल, सदाराम यादव, किशन लाल सैनी, हेमंत चौबे, सतीश वाल्मीकि, पूर्व भूषण मंडल अध्यक्ष सतबीर गुर्जर, पूर्व हुडिना मंडल अध्यक्ष हरिकेश यादव, जोगिंदर सिंह राजपूत, अनिल शर्मा, संदीप भारद्वाज, कप्तान रमेश, संदीप, रामावतार गोयल, शशि बाला, सुरेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।