फोटो 1मोहल्ला बास के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्टेशनरी वितरित करते क्लब के सदस्य।स्र
नारनौल। रोटरी क्लब रॉयल्स ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोहल्ला बास में स्टेशनरी बांटी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को कॉपियां, पेन, पेंसिल एवं अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। रोटरी क्लब प्रधान रोटेरियन दिनेश भार्गव ने कहा कि शिक्षा ही समाज को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है। क्लब के कोषाध्यक्ष रोटेरियन मोहन सैनी एवं प्रोजेक्ट अध्यक्ष रोटेरियन महेश सैनी का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। संवाद