फोटो 2मनीष गोगिया को सम्मानित करते हुए अतिथिगण।स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर नारनौल की अग्रणी संस्था नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप के संस्थापक मनीष गोगिया को सम्मानित किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से कार्यालय प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान के तौर पर उन्हें एक प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर देकर उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की गई। इस मौके पर संस्था के साथी राकेश यादव सेकवाल, राजेश यादव आरएसओ, जितेंद्र भारद्वाज, टेकचंद, राजीव कुकरेजा, कौशल जांगड़ा, कपिल कुमार व राजकुमार उपस्थित रहे। संवाद