फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राज्य परिवहन के प्रबंधक ने थपथपाई कर्मचारियों की पीठ, नहीं हुआ हड़ताल का असर

Thu, 25 Jan 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश में बुधवार को रोडवेज बसों की हड़ताल बेअसर रही। प्रतिदिन की तरह बसों का आवागमन जारी रहा। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर अन्य डिपो की बसें नहीं आई, जबकि नारनौल डीपो की बसों का आवागमन जारी रहा। महाप्रबंधक नवीन शर्मा की ओर से शाम के समय महेंद्रगढ़ बस स्टैंड का निरीक्षण किया तथा पूर्व अड्डा इंचार्ज वेदप्रकाश, राजेश, हवासिंह, किरोड़ीलाल सहित अन्य कर्मचारियों की पीठ थपथपाते हुए उनके कार्य की सराहनीय की।
विज्ञापन

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास ने जीएम नवीन शर्मा से मुलाकात की तथा दिल्ली जाने आने के लिए नई बस सेवा का संचालन की मांग की। जीएम की ओर से आगामी दो दिनों के अंदर दिल्ली तक बस चलाने का आश्वासन दिया। इस बस को चलाने के लिए अनेक बार एसडीएम व उपायुक्त को ज्ञापन सौंप चुके है। यह बस वाया बवानियां, कुंड, रेवाडी, धारूहेडा, मानेसर, गुरुग्राम होते हुए धौला कुआं दिल्ली जाएगी। इस बस के चलने के बाद लोगों को दिल्ली जाने के लिए परेशानियां नहीं उठानी पडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें