फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राज्य परिवहन कर्मचारी घर-घर बाटेंगे हैप्पी कार्ड

Sat, 03 Aug 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से गावों में हैप्पी कार्ड वितरित करने के लिए रवाना होते रो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा में चलाए जा रहे हैप्पी कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए अब लोगों को नारनौल के चक्कर नहीं काटने पड़ेगें। शुक्रवार को रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न गांवों में डोर-टू-डोर जाकर हैप्पी कार्ड वितरित करने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पहले दिन करीब 450 हैप्पी कार्ड वितरित किए गए। रोडवेज विभाग के कर्मचारियों की चार टीम मिनी बसों में नांगल सिरोही रूट, पाली रूट, सेहलंग रूट व बवानियां रूट पर पड़ने वाले गांवों में हैप्पी कार्ड वितरित किए गए। मंगलवार से विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड, अटेली व कनीना बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले लाभार्थी हैप्पी कार्ड लेने के लिए बस स्टैंड पर कम आने के कारण अब विभाग की ओर से डोर-टू-डोर हैप्पी कार्ड वितरित किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क एक हजार किलोमीटर का सफर तय करने को लेकर हैप्पी कॉर्ड बनाए जा रहे हैं। हैप्पी कार्ड की फीस 50 रुपये रखी गई है।
पहले लोग हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए नारनौल डीपो पर जाना पड़ता था तथा कई चक्कर काटने के बाद लोगों को हैप्पी कार्ड मिलता था। अब महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड बनने से लोगों को राहत मिलेगी तथा लोगों का कार्य आसानी से हो जाएगा। क्षेत्र के लोगों हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का का आभार जताया है।
विज्ञापन

लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महेंद्रगढ़, कनीना व अटेली बस स्टैंड पर यह सुविधा शुरू की गई थी। अब स्थानीय बस स्टैंड से कर्मचारी विभिन्न रूटों पर पड़ने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में हैप्पी कार्ड का वितरण करेंगे। लोगों की सुविधाओं के अनुसार गांव-गांव पहुंचकर कार्डों का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

अनित यादव, महाप्रबंधक राज्य परिवहन महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें