फोटो नंबर-15नागरिक अस्पताल का आईसीयू वार्ड।
नारनौल। जिले में कोरोना काल के दौरान मिले वेंटिलेटर अब मरीजों को नया जीवन देने का काम कर रहे हैं। उस समय लोगों के उपचार के लिए शहर के समीपवर्ती गांव पटीकरा में कोरोना पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए उपचार केंद्र बनाया गया था। यहां पर कोरोना ग्रस्त गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज किया जाता था।
मरीजों को उपचार के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां और वेंटीलेटर उपचार केंद्र को सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए थे। केंद्र सरकार द्वारा लोगों से सहयोग प्राप्त कर कोरोना से लड़ने के लिए पीएम केयर फंड बनाया गया। इसमें देश-भर के लोगों ने भरपूर सहयोग किया था। इसके बाद पीएम केयर फंड द्वारा प्रत्येक कोरोना उपचार केंद्र को वेंटीलेटर उपलब्ध करवाए गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार गांव पटीकरा में बने कोविड उपचार केंद्र को पीएम केयर फंड द्वारा करीब 10 वेंटीलेटर उपलब्ध करवाए गए थे। जो वेंटीलेटर उपलब्ध करवाए गए थे, उन वेंटीलेटर को नागरिक अस्पताल में बने आइसीयू, एसएनसीयू व बच्चों के आईसीयू में उपयोग किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में गंभीर रूप से उपचार के लिए बने आईसीयू में करीब 10, बच्चों के लिए बने आईसीयू में करीब 5, एसएनसीयू में करीब 2 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं।
कोरोना काल के दौरान लोगों के उपचार के लिए गांव पटीकरा में कोविड उपचार केंद्र बनाया गया था। इसमें उपचार के लिए सरकार द्वारा 10 वेंटीलेटर उपलब्ध करवाए गए थे। उस समय उपलब्ध करवाए गए सभी वेंटीलेटर नागरिक अस्पताल में बने आईसीयू, एसएनसीयू व बच्चों के लिए बने आईसीयू में उपयोग में लिए जा रहें हैं।
डाॅ. सर्वजीत थापर, चिकित्सक अधीक्षक, नागरिक अस्पताल नारनौल।