फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारती जिम, उड़ान जन सेवा ट्रस्ट नारनौल एवं युवा साथी ग्रुप हरियाणा ने स्थापना दिवस पर नारनौल में राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई, जिसमें हरियाणा स्टेट के लगभग 180 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें 40 से 50 किलोग्राम कैटेगरी में प्रथम अभिषेक महेंद्रगढ़, द्वितीय विनय नारनौल एवं तृतीय सुमित रहा। 50 से 60 की कैटेगरी में प्रथम स्थान रविंद्र कुमार, द्वितीय स्थान सचिन सैनी नारनौल, तृतीय स्थान विकास और 60 से 70 की कैटेगरी में प्रथम स्थान विश्वजीत कनीना, द्वितीय स्थान विकास दहिया, तृतीय स्थान राइस सैनी महेंद्रगढ़ रहा। 70 से 80 किलोग्राम कैटेगरी में प्रथम धर्मेंद्र भारती जिम नारनौल, द्वितीय अरविंद और तृतीय राकेश सैनी रहा। 80 से 90 किलोग्राम कैटेगरी में सचिन डिगवा लोहारू प्रथम स्थान, मेहराम यादव गुरुग्राम द्वितीय स्थान और कपिल सैनी नारनौल तृतीय स्थान पर रहे। 90 किलोग्राम प्लस कैटेगरी में प्रथम स्थान अंकित, द्वितीय स्थान कुलदीप भारती जिम नारनौल और तृतीय स्थान निखिल यादव भारती जिम नारनौल रहा। ऑल ओवर का खिताब सचिन डिगवा लोहारू ने जीत कर 11000 का नकद पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें