महेंद्रगढ़। बहादुरगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के 65 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 23 व 24 मई को आयोजित होगी। इसके लिए चयनित खिलाड़ियों शुक्रवार को बहादुरगढ़ के लिए रवाना हो गए। प्रतियोगिता में जिले के 65 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
कराटे कोच लोकेश सैनी ने बताया कि कराटे एसोसिएशन की ओर 23 व 24 मई को राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न आयु वर्ग के 220 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेंगे। महेंद्रगढ़ जिले के 65 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिसमें 30 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 35 खिलाड़ियों न रजत व 30 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया था। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व रजत पदक विजेता 65 खिलाड़ी बहादुरगढ़ में होने वाली राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे जाे महेंद्रगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है। बहादुरगढ़ में होने वाली राज्य प्रतियोगिता में पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा बने।
-
ये खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
प्रतियोगिता में लक्ष्य अनाया, इशिका, विजयलक्ष्मी, ईशानी, गुंजन, दीक्षा, पलक, गर्विष्ठ, युवान, आर्यन, मिरांश, जितेर्थ, पुष्कल राज, अक्ष राज, पुनीत, जीवन्श, वंशु, प्रक्षित, लकी, योगेश, अंशु, साहिल, प्रीतम, पीयूष, स्नेहल, ट्विशा, दीक्षा, अंतिम, दिव्या, आयान, आयुष, प्रभास, हर्षवर्धन, अनमोल, पार्थ, प्रणव, दक्ष, अमन, अर्नव, आदर्श तथा कुशल सहित कुल 65 खिलाड़ी अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।