फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फिर जगी विकास की आस

Sun, 20 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार आज अपना दूसरा आम बजट पेश करने जा रही है। क्षेत्र के लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। बजट कैसा होगा और आम जन को कितना प्रभावित करेेगा ये सवाल हर एक के मन में उठ रहा है। केंद्र सरकार के बजट ने लोगों को निराश किया था। वहीं प्रदेश सरकार के पहले बजट में भी यहां के लोगों को ज्यादा लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार का यह दूसरा बजट है लेकिन अभी पहली वाली घोषणाओं पर ही अमल नहीं हुआ। दो साल में कोई नई चीज भी यहां देखने को नहीं मिली। लोगों के जहन में बार-बार एक ही प्रश्न पैदा होता है कि इस क्षेत्र पर लगे काला पानी का कलंक आखिर कौन सी सरकार धोएगी। क्षेत्रवासियों ने इनेलो, कांग्रेस, हविपा की सरकार देख चुकी है। अब भाजपा की बारी है। भाजपा को प्रदेेश के आम चुनाव में यहां जनता ने पूूर्ण बहुमत दिया है। जनता ने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी को जिताया है। इसका एक ही कारण है कि यहां कलंक शायद यह सरकार धोएगी।  प्रदेश सरकार के न. 2 के मंत्री प्रो.र ामबिलास शर्मा का यह गृह जिला भी है।

आईएमटी पर नहीं हुई कार्रवाई
2014 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने महेंद्रगढ़ में रैली आयोजित की थी। इस रैली के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गांव खुडाना में आईएमटी बनाने की घोषणा की थी ताकि क्षेत्र के लोगों रोजगार में मिलेगा और इंडस्ट्रीज की दुनिया में महेंद्रगढ़ भी कदम रखेगा। इस पर वर्तमान सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। यहां के लोगों को उम्मीद है कि इस बजट में आईएमटी पर कुछ कार्रवाई शुरू करने की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


नहीं बना सब डिपो
कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल के दौरान महेंद्रगढ़ बस स्टेंड को सब डिपो बनाने की घोषणा की थी। यह घोषणा हुड्डा नेे चुनाव से पहले अपनी आखिरी रैैली में की थी। उसके बाद शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने विगत वर्ष जयपुर चंडीगढ़ बस सर्विस का उद्घाटन के दौरान डिपो बनाने की घोषणा की और इसके अलावा में 50 बसों का बेड़ा लगाने की बात कही थी। लेकिन अभी बस स्टैंड पर ऐसा कुछ हुआ नहीं है। अगर डिपो बनाकर उसमें बसें बढ़ा दी जाएं तो महेंद्रगढ़ व आसपास के लोगों काफी सुविधा होगी।

रिंग रोड
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से रैली के दौरान शहर के चारों ओर रिंग रोड बनाने की घोषणा करवाई थी। इस घोषणा को लगभग 4-5 साल हो गए हैं। घोषणा के बाद कांग्रेस सरकार ने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अब वर्तमान सरकार क्या इस बनवाएगी? यह भविष्य के गर्भ में हैं। अगर रिंग रोड बनाता है तो इससे दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को फायदा होगा और उन्हें बाइपास की सुविधा मिल जाएगी जबकि शहर के अंदर ट्रैफिक कम हो जाएगा।

पीएचसी से सीएचसी कागजों तक सिमटा
तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महेंद्रगढ़ में शासन की आखरी रैली के दौरान सतनाली पीएचसी को सीएचसी बनाने की घोषणा की थी। यह कागजों में अभी भी घोषित है। पंचायत भी जमीन देने को तैयार है । हुड्डा सरकार ने इसके लिए 4.5 करोड़ प्रारंभिक बजट भी मंजूर कर दिया था लेकिन अभी तक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इन मांगों पर नहीं हुआ अमल
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से कोसली होते हुए मानेसर तक स्टेट हाईवे।
सतनाली सब्जीमंडी, अनाज मंडी में प्लेटफॉर्म पर टीन शैड व हाई मास्क लाइटें अभी तक नहीं लगी।
सतनाली को उपतहसील का दर्जा मिलने के बाद आज भी कार्यालय उधार के भवन में चल रहे हैं।
सतनाली में आईटीआई की घोषणा को चुकी है लेकिन अभी उसका भी कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें