फोटो संख्या:75- आदर्श कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हवन करते श्रद्धालु--स्रोत- आयोज
महेंद्रगढ़। हिंदू हाई स्कूल के सामने शिबी हाउस आदर्श कॉलोनी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव का हवन के साथ समापन किया गया।
हवन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते गाेपेश महाराज ने बताया कि भारतीय परंपरा के प्रात काल उत्तर पवन पूजा करने का बड़ा ही महत्व है। धार्मिक महत्व होने के शासक विज्ञान की दृष्टि से भी इसके अनेक लाभ हैं। सनातन धर्म में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान हवन के बिना धर्म समझा जाता है। हवन वातावरण को शुद्ध करने में अहम भूमिका निभाता है। इससे आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इस अवसर पर नगर पालिका के चेयरमैन रमेश सैनी, शिव शंकर अग्रवाल, ओमप्रकाश निंबड़िया, राजपाल शर्मा, किरोड़ीमल, डॉ. रूपेंद्र यादव, डॉ. हनुमान सेन, मनोज मोदी, राजेश गुप्ता, संदीप उपस्थित रहे।