फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने 5805 गांवों में दी 24 घंटे बिजली : कंवर सिंह यादव

Sun, 29 Sep 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74-गांव भालखी में  ग्रामीणों को संबो​धित करते भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह-- स्रोत--पी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के गांवों में दो-चार घंटे बिजली आती थी। लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के 5805 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रहीं है। वहीं अन्य गांवों में 16 से 18 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है। यह विचार भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

कंवर सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस की किसी भी गारंटी पर प्रदेश का कोई व्यक्ति विश्वास नहीं करता है। कांग्रेस की लूट और झूठ की गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ष जनता के बीच कार्यों को लेकर जाती है। अब कांग्रेस के लोग हिसाब मांगते हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार से नौकरी मिलती थी। हमने 2014 व 2019 का संकल्प पत्र पूरा किया है। अब 2024 का संकल्प पत्र भी पूरा करेंगे। भाजपा सरकार हर वर्ग के व्यक्ति को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। तीसरी बार भाजपा सरकार आने पर डबल इंजन की सरकार ओर तीव्र गति से विकास कार्य करेगी। उन्होंने लोगों से अपील कि है कि आने वाली 5 अक्तूबर को कमल के बटन पर वोट दें ताकि हलके व प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य निरंतर चलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें