महेंद्रगढ़। गांव पाथेड़ा के बाबा सेवानंद आश्रम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गाे से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। बाबा बिरेंद्रानंद महाराज ने बताया कि बुधवार को बाबा सेवानंद आश्रम में बाबा सेवानंद की वार्षिक छठ पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।
कथा से पूर्व सुबह आठ बजे महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। प्रतिदिन कथा दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक रसपान करवाया जाएगा। नौ अक्तूबर को हवन के साथ कथा का समापन किया जाएगा। कथाव्यास दास मोहित कौशिक महाराज खेड़ी तलवाना ने कहा भागवत कथा का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह हमें मरना सिखाती है। हमें जीवन के अंत समय में किस तरह और क्या कार्य करने चाहिए। इस कथा से सीखने को मिलता हैं। कथा के पहले दिन उन्होंने तीन अध्यायों के माध्यम से जीवन प्रबंधन के बारीक गुर सिखाए। इस मौके पर डॉ. हरेंद्र, अशोक कुमार, मूल सिंह आदि उपस्थित रहे।