फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी की जयंती पर किया नमन

Wed, 02 Oct 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- आर्य समाज  महेंद्रगढ़ में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल, आर्य समाज के तत्वावधान में मोहल्ला चौक स्थित आर्य समाज मुख्यालय की यज्ञशाला में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, महात्मा गांधी की जयंती पर हवन करके उन्हें नमन किया गया। वेद प्रचार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रेमराज आर्य ने ब्रह्मा के स्थान को सुशोभित किया व आर्य समाज के प्रधान भूपेंद्र सिंह आर्य ने यज्ञ पुरोहित की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

डॉ. प्रेमराज आर्य ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री का बचपन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जीवन में भले ही साधन सीमित हो, लेकिन नैतिकता, अनुशासन और संकल्प की ताकत हमें किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम बनाती है। लाल बहादुर शास्त्री का जीवन संघर्ष, संकल्प और सादगी का प्रतीक है। इस अवसर पर आर्य समाज के उपाध्यक्ष वीर सिंह मेघनवास, कोषाध्यक्ष बाबू रंगराव आर्य, केसर आर्या, महेंद्र सिंह दीवान, डॉ आनंद कुमार सुरजनवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें