फोटो संख्या:72-नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में बैठक करते गौड सभा कनीना के पदाधिकारी--स्रात--
कनीना। वीरवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में श्री गौड़ सभा कनीना सभा की बैठक की गई। बैठक अध्यक्षता डॉ. रविंद्र कौशिक ने की। 11 अप्रैल को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
प्रधान डॉ. रविंद्र कौशिक ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि 11 अप्रैल को हुए हादसे में छह बच्चों की मौत हो गई थी जिसके चलते 10 मई को होने वाली भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि श्री गौड़ सभा कनीना हर वर्ष भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम करती है। इसमें समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है लेकिन इस बार यह आयोजन स्थगित किया जाता है। बैठक में सुरेश शर्मा, इंद्रलाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सुरेश वशिष्ठ, देवेंद्र धनोंदा, मुकेश भारद्वाज, मोहित इसराना, प्रेम शर्मा, सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।