फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल नर्सरी : जिले में 25 खेलों के लिए 184 आवेदन मिले

विज्ञापन
23jjrp12- झज्जर। अभ्यास करते हुए मुक्केबाजी ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। जिले की खेल नर्सरियों में कुश्ती व कबड्डी के लिए सबसे अधिक आवेदन आए हैं। कुश्ती के लिए 41 व कबड्डी के लिए 34 आवेदन खेल विभाग को मिले हैं। खेल नर्सरियों के लिए जिला खेल विभाग को 25 खेलों के लिए 184 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

खेल विभाग हरियाणा की तरफ से सत्र 2026-27 में अलग-अलग जिलों से खेल नर्सरी आवंटन के लिए सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों व निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए जिसकी अंतिम तिथि 22 फरवरी थी। खेल विभाग की तरफ से हर वर्ष ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं।
जिले में मौजूदा समय में कुल 38 सरकारी खेल नर्सरी चल रही हैं जिसमें अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं आगामी सीजन के लिए खेल नर्सरियां केवल ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेल विधाओं के लिए ही खोली जाएंगी।
विज्ञापन



पिछले वर्ष 21 खेल नर्सरी हुईं जारी
जिला खेल विभाग ने सत्र 2025-26 के लिए खेल विभाग हरियाणा के पास खेल नर्सरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन भेजे थे। इस दौरान सरकारी स्कूलों व पंचायतों को कुल 21 खेल नर्सरी प्राप्त हुई थी। इसमें से 10 खेल नर्सरी सरकारी स्कूलों व 11 खेल नर्सरी पंचायतों को जारी की गई थी।


इन खेलों की नर्सरी के आए आवेदन
आर्चरी-एक, एथलेटिक्स-24, बैडमिंटन-दो, बास्केटबॉल-दस, बॉक्सिंग-चार, कैनोइंग-एक, क्रिकेट-तीन, फुटबॉल-18, जिम्नास्टिक-एक, हैंडबॉल-सात, हॉकी-तीन, जूडो-एक, कबड्डी-34, कराटे-दो, खो-खो-पांच, लॉन टेनिस-एक, नेटबॉल-पांच, शूटिंग-एक, सॉफ्टबॉल-चार, टेबल टेनिस-एक, ताइक्वांडो-एक, वॉलीबॉल-छह, कुश्ती-41, वूशू-पांच, योगा-तीन।
यह सरकारी खेल नर्सरी चालू
जिले में अलग-अलग खेलों की 38 सरकारी खेल नर्सरी चालू है। इसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, साइकिलिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल, हाॅकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, नेटबॉल, शूटिंग, ताइक्वांडो, वालीबॉल, कुश्ती, कैनोइंग, वेटलिफ्टिंग, वूशू व जिम्नास्टिक के खेल शामिल हैं।


वर्जन
जिले में 25 खेलों के लिए 184 खेल नर्सरियों के सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों व निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए है। खेल नर्सरियां केवल ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेल विधाओं के लिए ही खोली जाएंगी। इसके अलावा जिले में 38 सरकारी खेल नर्सरी संचालित हो रही है।
विज्ञापन

सतेंद्र, जिला खेल अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें