फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल और बाक्सिंग की खेल नर्सरी के लिए ट्रायल आठ और नौ को

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार द्वारा खेलों की महत्ता को बढाने और खिलाडियों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए बॉक्सिंग (लड़के) और वॉलीबाल (लड़कियों) की खेल नर्सरी के लिए एसडी विद्यालय ककराला को चुना है। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने बताया कि बॉक्सिंग और वॉलीबाल खेल नर्सरी से संबंधित खिलाड़ियों का ट्रायल 8 और 9 जुलाई को सुभाष स्टेडियम नारनौल में सुबह 8.30 बजे होगा।
विज्ञापन

जिसमें आने वाले खिलाड़ी अपने साथ एक पासपोर्ट साईज फोटो, आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा स्पोर्टस किट अपने साथ लेकर आये। उन्होंने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को एसडी विद्यालय, ककराला में सुबह और शाम को दोनों खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार द्वारा 1500 और 2000 रुपये की राशि प्रत्येक माह प्रदान की जाएगी। साथ ही नर्सरी में चयनित होने वाले खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन प्रशिक्षण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, सीईओ आरएस यादव, वरिष्ठ विभाग के मुखिया पूर्ण सिंह, कनिष्ठ विभाग के मुखिया नरेंद्र यादव, सुरेंद्र चौहान, सुनील यादव, फुटबाल कोच प्रदीप, वॉलीबाल कोच प्रदीप, कबड्डी कोच रत्न लाल, डीपीई राज कुमार और जूडो कोच विवेक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें