फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रमदान से खेल मैदान को बनाया स्वच्छ

विज्ञापन
फोटो संख्या:79- दौंगड़ा  अहीर के खेल मैदान में सफाई करते युवा-स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर के खेल मैदान में शनिवार को यंग फार्मर क्लब (वाईएफसी) दौंगड़ा अहीर के सदस्यों व युवाओं ने श्रमदान किया। युवाओं ने खेल मैदान में उगी झाड़ियों, खतपतवार और फैली गंदगी को साफ करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। वाईएफसी क्लब के प्रधान इंजीनियर विकास यादव ने बताया कि लंबे समय से मैदान में खतपतवार उगी थी जिससे खिलाड़ियों व बच्चों को परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए क्लब सदस्यों ने सफाई का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा बल्कि समाज को संदेश देता है कि स्वच्छता व विकास सभी का कर्तव्य है। अभियान में दिलीप पंच, राजकुमार अध्यक्ष ब्लॉक समिति सीहमा, सतवीर सिंह पंच, पवन कुमार पंच, लीलाराम साहब, प्रिंसिपल जयवीर, दिनेश पंच, सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें