फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब तक 127 किशोरियों को लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
फोटो नंबर- 05टीकाकरण के बाद प्रमाण पत्र दिखाती किशोरियां। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किशोरियों के लिए एचपीवी वैक्सीन कैंप का आयोजन कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरियों को वैक्सीन लगाकर उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। कैंप का संचालन एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र सांगवान, हेल्थ इंस्पेक्टर हंसराज, एमपीएचडब्ल्यू हरीश कुमार और एलएचवी पुष्पा देवी की देखरेख में किया गया। एसएमओ डॉ. सांगवान ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक प्रभावी माध्यम है। यह वैक्सीन सरकारी संस्थानों में निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली में 236 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें से 127 किशोरियों का टीकाकरण पूरा हो चुका है। मौके पर रविकांत, मोनू नागर, अमरजीत, हरपाल सिंह, वीरेंद्र और तेजवीर सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें