फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: माता भूरा भवानी मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता 27 को

विज्ञापन
फोटो संख्या:59- माता भूरा भवानी मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बैठक करते कमेटी के सदस्य--स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। माता भूरा भवानी मंदिर मंदिर खेल मैदान में 27 मार्च को खेलकूद प्रतियोगिता होगी। तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रतियोगिता में कुश्ती, वाॅलीबॉल शूटिंग, रस्सीकशी और छोटे बच्चों की कबड्डी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप व सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि इसके लिए तीन कमेटियों की जिम्मेवारी लगाई गई है। कुश्ती में सरपंच वीरेंद्र, पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन सूरत सिंह, सूबे सिंह, मंदिर कमेटी उपप्रधान विजय व विक्रम देखरेख करेंगे।
वाॅलीबॉल शूटिंग की देखरेख सचिन, नरोतन, अंकित, रोहित फौजी, कर्ण करेंगे। उन्होंने बताया कि 100 से 11 हजार रुपये की कुश्ती करवाई जाएगी। वालीबॉल शूटिंग में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये व द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

वाॅलीबॉल में प्रदेश भर की 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इस मौके पर मुख्यातिथि पंचायत समिति की चेयरपर्सन विजय लक्ष्मी रहेंगी जो विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें