फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम

Sat, 31 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
sports - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूरज विद्यालय के जूनियर विंग में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ये जानकारी विद्यालय प्राचार्य नरेश यादव ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के ग्रुप ए में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक तथा ग्रुप बी में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


ग्रुप ए में जानह्वी, साक्षी, श्रुति, गरिमा, गजानंद, नितिश, हिमांशु, मिलन तथा वंदना विजेता रही वहीं ग्रुप बी में हुए मुकाबले में 400 मीटर दौड़ में कक्षा आठवीं से प्रिया ने प्रथम, अमित ने द्वितीय व एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सातवीं के रूपेश ने प्रथम यशवंत ने द्वितीय व चरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लॉग जंप में संजू, निशा, अमिशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं रिले रेस में अमन, रितिक, यश भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर विजेता बने। खेलों का सफल आयोजन राजबीर सिंह, अरविंद तथा देवेन्द्र की देखरेख में करवाया गया। विजेता विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  संस्था के निदेशक संदीप सूरज ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें