फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसपीओ की 15 व 16 को पुलिस लाइन में होगी भर्ती

Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय शस्त्र पुलिस बलों एवं एचएसआईएसएफ/एचएपी हरियाणा से हटाए गए कर्मचारियों के लिए महेंद्रगढ़ पुलिस विभाग में एसपीओ के रिक्त पदों पर विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को भर्ती किया जाना प्रस्तावित हुआ है। भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं होगी। इसके लिए पुलिस लाइन नारनौल में 15 व 16 जनवरी को सुबह 9 बजे से 5 बजे तक आवेदन जमा किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया 15 जनवरी को सुबह 9 बजे शुरू की जाएगी। उक्त भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन नारनौल में की जाएगी। इसके अतिरिक्त उक्त भर्ती प्रक्रिया में कुछ आवेदकों को एसपीओ के पद के लिए वेटिंग लिस्ट में रखा जाएगा। इनको आगामी समय में रिक्त स्थान के अनुसार एसपीओ के लिए चयनित किया जाएगा। भर्ती के लिए इच्छुक समय पर पहुंच कर अपने कागजात जमा करवाएं।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ पुलिस में पुलिस बल की बढ़ोतरी करने के लिए आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स से सेवानिवृत हुए एक्स सर्विस मैन को एसपी नितिश अग्रवाल, चेयरमैन भर्ती कमेटी की अध्यक्षता में भर्ती किया जाएगा। भर्ती के इच्छुक सेवानिवृत आवेदक भर्ती प्रक्रिया के लिए अपना फैमिली आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, एजुकेशनल सर्टिफिकेट और डिस्चार्ज बुक अपने साथ लाएं। इसके साथ ही अगर कोई आवेदक किसी प्रकार के खेल से संबंध रखता हो तो उससे संबंधित दस्तावेज भी अपने साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें