फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 08 Jan 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
नारनौल में सोमवार को छाए घने कोहरे में लाईट जलकार रेंगते हुए जाते वाहन।
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में सोमवार को कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। कोहरे के चलते वाहन सड़कों पर लाइट के जलाकर रेंगते हुए नजर आए। वहीं रविवार के मुकाबले में सोमवार को न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते सोमवार को नारनौल न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी 2 डिग्री की गिरावट के साथ 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इस कारण लोग दिनभर घरों में गर्म कपड़ों के अंदर अलाव व हीटर के साथ दुबके रहे। इस प्रकार सोमवार को भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मैदानी राज्यों पिछले दो सप्ताह से कड़ाके की ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए हैं। जिससे इलाके में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा व शीतलहर का कहर बना हुआ है। कोहरे के कारण सोमवार को भी लोगों सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए। जिसके चलते लोग दिनभर ठिठुरते रहे। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चलते आज आंशिक बादलवाही देखने को मिली। हालांकि मौसम विभाग ने सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मगर जिले में बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज नहीं की गई। 10 जनवरी रात्रि को मौसम प्रणाली आगे निकलेगी वैसे ही कोहरा, कोल्ड डे, कोल्ड वेब और कड़ाके की ठंड अपने प्रचंड तेवरों से आगाज करेगी। रविवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन के तापमान क्रमश: 14.0 डिग्री सेल्सियस और 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल और महेंद्रगढ़ के रात्रि तापमान क्रमश: 7.9 डिग्री सेल्सियस और 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को नारनौल न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें