फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 10वीं कक्षा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो नंबर-15जयंत भारद्वाज। 98.8 प्रतिशत अंक रहे - फोटो : 1
विज्ञापन
शत प्रतिशत रहा ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम
विज्ञापन

नारनौल। ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। इस वर्ष परीक्षा में शामिल सभी 112 विद्यार्थी सफल रहे। जयंत भारद्वाज ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि नैंसी 97.4 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। आयुष और विवेक ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 8 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। गणित और फिजिकल एजुकेशन में शत-प्रतिशत अंक भी दर्ज किए गए। संवाद


राव नेतराम के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
मंडी अटेली। सीबीएसई 10वीं के कक्षा परीक्षा परिणाम में राव नेतराम पब्लिक स्कूल सलीमपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रा निकिता ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। खुशबू और प्रिया ने 91 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रिया ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के 30 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। संवाद
विज्ञापन



माता मरियम के 51 विद्यार्थियों ने पाई मेरिट

नारनौल। सीबीएसई 10वीं के कक्षा परीक्षा परिणाम में माता मरियम जनसेवा विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा खुशी वाधवा ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अटेली बाल ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया। सार्थक सिंघल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ध्रुव और अदिति यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के 51 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस अवसर पर प्राचार्य फादर जॉन एम. फर्नांडिस, मैनेजर फादर रंजित सोरेंग, हेडमिस्ट्रेस सिस्टर सविता व कोऑर्डिनेटर रितु शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ केक काटकर खुशी मनाई। संवाद


श्रीकृष्ण स्कूल के छात्रों ने पाई शानदार सफलता
नांगल चौधरी। सीबीएसई 10वीं के कक्षा परीक्षा परिणाम में श्रीकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंगारका ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा निधि ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीक्षा ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। अन्य विद्यार्थियों में माधव (97.8%), लक्ष्या (97.2%), विरेन (97%), रजत व हर्ष (96.6%), नेहा (95.8%), अंतिमा व दिव्या (95.4%) व आरूष (95%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य वेदपाल यादव ने बताया कि 12 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 26 ने 90 प्रतिशत से ऊपर तथा 45 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। संवाद


शत-प्रतिशत रहा एमएलएस डीएवी का परिणाम
नारनौल। सीबीएसई 10वीं के कक्षा परीक्षा परिणाम में एमएलएस डीएवी पब्लिक स्कूल नारनौल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रा शेल्जा बिस्सा ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। देव ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा प्रशांत ने 97.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 43 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि 110 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। संवाद


एमआर के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
मंडी अटेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में एमआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। निर्भय और लगन ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। परीक्षा में 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 20 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। चेयरमैन सियाराम ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। संवाद


शानदार रहा विद्या भारती स्कूल का परिणाम
निजामपुर। सीबीएसई 10वीं के कक्षा परीक्षा परिणाम में विद्या भारती पब्लिक स्कूल निजामपुर का प्रदर्शन शानदार रहा। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार यादव ने बताया कि दीपिका ने हिंदी में 99, अंग्रेजी में 97 व विज्ञान में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। पायल ने गणित में 96 प्रतिशत व सच्ची कुमार ने सामाजिक विज्ञान में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस अवसर पर वाइस चेयरपर्सन डॉ. उषा यादव ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद


उत्कृष्ट रहा ऐश्ले स्कूल का परीक्षा परिणाम
मंडी अटेली। ऐश्ले पब्लिक स्कूल अटेली का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी 42 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के छात्र अरुण कुमार ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रकाश सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि आयमा खातून ने 94 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक व 26 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। गणित विषय में एक छात्र ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। संवाद


शानदार रहा एचपीएस स्कूल का परीक्षा परिणाम
नारनौल।
सीबीएसई 10वीं के कक्षा परीक्षा परिणाम में हरियाणा पब्लिक स्कूल नारनौल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। इसमें एमडी डॉ. हितेश वर्मा, निधि वर्मा, निदेशक पुष्कर मल वर्मा, प्राचार्य सुनील यादव व डीन मनोज भारद्वाज ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। परिणामों में चहक ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पंकज गांधी ने 95 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा सिद्दीका ने 92.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल 40 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। विषयवार प्रदर्शन में सोशल साइंस में 100, गणित में 99, हिंदी में 98 तथा अंग्रेजी व विज्ञान में 96-96 अंक प्राप्त हुए। संवाद


यूरेका स्कूल के 43 विद्यार्थियों ने पाई मेरिट
नारनौल। सीबीएसई 10वीं के कक्षा परीक्षा परिणाम में यूरेका स्कूल के 43 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया। विद्यालय के छात्र चिराग गोयल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में भी शानदार अंक अर्जित किए, जिनमें गणित में 100, हिंदी में 98, अंग्रेजी में 97, विज्ञान में 98, सामाजिक विज्ञान में 95 तथा संगीत में 99 अंक शामिल हैं। विद्यालय के चेयरमैन अनिल कौशिक, प्राचार्या मधु कौशिक, निदेशक डिंपल कौशिक व मैनेजर कुशल कौशिक ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन





नैंसी ने 10वीं में 97.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

नारनौल। सिहमा खंड के गांव फैजाबाद निवासी नैंसी यादव ने सीबीएसई 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। नैंसी की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। नैंसी के पिता अमित यादव जो खेती-बाड़ी करते हुए अपनी बेटी की पढ़ाई में सहयोग कर रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद नैंसी ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें