फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन से आए आध्यात्मिक गुरु माइकल ने महेंद्रगढ़ में सीखी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की बारीकियां

विज्ञापन
बुचोली रोड स्थिति योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा जानकारी लेते लंद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लंदन से आए आध्यात्मिक गुरु माइकल कोहेन ने बुचोली रोड स्थित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय में योग और प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने मिट्टी की पट्टी, कटि स्नान, भाप स्नान, शिरोधारा, मालिश, एक्यूप्रेशर आदि विधियों की जानकारी ली। माइकल ने बताया कि चिकित्सा प्रभारी डॉ. भंवर सिंह कसाना ने प्राकृतिक चिकित्सा उपचार और रोगानुसार योग चिकित्सा की जानकारी दी। डॉ. कसाना ने बताया कि आध्यात्मिक गुरु माइकल को बाबा रामदेव और च्वयन ऋषि की जन्मस्थली से विशेष लगाव है। पिछले वर्ष माइकल ने च्वयन ऋषि के बारे में जानकारी लेने के लिए ढोसी की पहाड़ी पर योग यात्रा भी की थी। माइकल मीरपुर यूनिवर्सिटी के योग विभाग में कार्यरत योगाचार्य डॉ. धर्मवीर सलोनी के सानिध्य में रहकर भक्ति योग एवं गीता पर अनुसंधान कर रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि यह हमारे जिले और देश के लिए गौरव का विषय है। माइकल ने बताया कि यहां के लोगों का स्वभाव, खानपान, रहन-सहन उन्हें काफी पसंद है। उन्होंने कहा कि अगली बार जब वे भारत आएंगे तो सपरिवार महेंद्रगढ़ आकर प्राकृतिक योग चिकित्सा सीख कर जाएंगे और इसका यूनाइटेड किंगडम में प्रचार करेंगे। उन्होंने मुख्य चिकित्सक भंवर सिंह को अपने देश में आने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर मीरपुर यूनिवर्सिटी के योग विभाग के डॉ. धर्मवीर सलोनी, रेवाड़ी डाइट के रसायन विभाग के प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव, ड्राइंग टीचर संदीप योगी, डॉ. कृष्णा, मनीष सीहमा और अन्नू रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें