फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को नहीं है जीएसटी के स्लैब की जानकारी

Sun, 30 Apr 2017 01:14 AM IST
narnaul
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा 1 जुलाई द्वारा पूरे देश में शुरू की जा रही जीएसटी प्रणाली के लिए क्षेत्र के लौह एवं टिंबर व्यापारी बिल्कुल तैयार हैं। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी से हिंदुस्तान में समान कीमत लागू हो जाएंगी। लेनदेन पारदर्शी हो जाएगा जिससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। किंतु कुछ व्यापारी अभी असमंजस में हैं। उनका कहना है कि जीएसटी की स्लैब प्रणाली क्या होगी, किस वस्तु पर कितना टैक्स लगेगा इसके बार में अभी कुछ जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि अगर टैक्स वर्तमान कर से ज्यादा लगा तो निश्चित रूप से वस्तु महंगी होगी। वर्तमान में पंजाब में लोहे पर 2 प्रतिशत टैक्स लगता है जबकि हरियाणा में पांच प्रतिशत टैक्स लगता है।
विज्ञापन


जीएसटी लागू होने के बाद पूरा सिस्टम ठीक हो जाएगा। पूरे हिंदुस्तान में वस्तु की समान कीमत हो जाएगी। अभी पंजाब में लोहे पर दो प्रतिशत टैक्स लगता है जबकि हरियाणा में 5 प्रतिशत टैक्स लगता है। यहां टैक्स अधिक होने के कारण लोहा महंगा बिकता है। जब जीएसटी लागू हो जाएगी तो कीमत समान हो जाएगी और आमजन को फायदा होगा - सुनील कुमार निंबेहड़िया, लौह व्यापारी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लागू करने का आमजन एवं व्यापारियों के लिए एक अच्छा कदम उठाया है। इसके लागू होने पर प्रारंभ अवश्य दिक्कत आएगी किंतु बाद में सब नॉर्मल हो जाएगा। इसके लागू होने पर दूसरे राज्यों के दुकानदारों सें कंपीटीशन खत्म हो जाएगा। पूरा लेनदेन फेयर होगा जिससे सरकार का कर के रूप में रिवेन्यू बढ़ेगा और जो देश के विकास में काम आएगा। -ओमप्रकाश, प्रदेश सचिव हरियाणा व्यापार मंडल एवं व्यापारी।
विज्ञापन


जीएसटी लागू होने से सभी काम पारदर्शी हो जाएंगे और आमजन को फायदा होगा किंतु इससे प्रारंभ में जानकारी के अभाव में कुछ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इसके लागू होने पर घर में एक आदमी को टैली अवश्य आनी चाहिए, टैली वाले को ही बारीकी से इसकी जानकारी हो पाएगी अन्यथा तो जानकारी के अभाव में थौंपने वाली बात रहेगी। - विवेक कुमार माधोगढ़िया, व्यापारी।

अभी कीमतों को लेकर असमंजस बना हुआ है। कीमत अधिक होंगे या कम इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जीएसटी की स्लैप प्रणाली क्या होगी इसके बारें में अभी नहीं पता चला है? नकली वस्तुओं पर लगाम लगेंगी। हां यह जरुर है कि शुरुआती दिनों में कुछ कठिनाईयां आ सकती किंतु लंबे समय तक फायदेमंद रहेगा। - अरविंद शर्मा, व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें