फोटो नंबर-13नेत्र जांच शिविर में दवाई वितरित करते अतिथि। स्त्रोत-स्वयं
मंडी अटेली । सेठ बसेसर लाल गुजरवासिया एंड संस सेवा ट्रस्ट की ओर से गांव ताजपुर में मंगलवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 150 लोगों की आंखों की जांच की गई व 70 मरीजों को चश्में भेंट किए गए ।
शिविर का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल गुजरवासिया ने कहा कि आंखें ईश्वर का दिया हुआ एक नायाब तोहफा है, इसलिए इनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। दिनेश ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से असमर्थ लोगों को निशुल्क दृष्टि लाभ प्रदान करना है । इस अवसर पर सरपंच राजकुमार, रत्न सिंह चौहान, अशोक शर्मा व ताराचंद मौजूद रहे ।