फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोगामेड़ी मेले के लिए चार स्पेशल ट्रेन शुरू, महेंद्रगढ़ स्टेशन पर भी होगा ठहराव

Wed, 21 Aug 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 68 महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन ---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गोगामेड़ी के मेले को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से 20 अगस्त से चार स्पेशल गाड़ियों का संचालन शुरू किया गया है। हालांकि इन गाड़ियों का संचालन रेलवे द्वारा महज दस दिन के लिए 30 अगस्त तक ही किया जाएगा। इनका संचालन मंगलवार से शुरू किया गया है। दैनिक रेलयात्री महासंघ की ओर से इन गाड़ियों के स्थाई संचालन की मांग की गई है।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि गोगामेड़ी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते रेवाड़ी से गोगामेड़ी वाया महेंद्रगढ़ के लिए चार स्पेशल रेलगाड़ियां आवागमन करेंगी। इनका ठहराव महेंद्रगढ़ व लुहारू स्टेशनों पर भी किया जाएगा, लेकिन रेलवे की ओर से इनका संचालन 30 अगस्त तक ही किया जाएगा। रेवाड़ी से प्रतिदिन सुबह 6:15 चलकर गोगामेड़ी 10:25 बजे पहुंचेगी वहीं वापसी में 10:55 बजे चलकर 4:30 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी। दिल्ली-हिसार व हिसार-दिल्ली, रेवाड़ी-हिसार व हिसार-रेवाड़ी 20 अगस्त से 16 सितंबर तक 26 दिन हिसार न जाकर सादुलपुर तक आवागमन करेगी।
महासंघ ने मांग की है कि दिन के समय गोगामेड़ी के लिए प्रतिदिन रेवाड़ी से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तक नई रेलगाड़ी चलाई जाए। 2006 से पहले रेवाड़ी-हनुमानगढ़ वाया महेंद्रगढ़ रेलगाड़ियां चलती थीं। मीटर गेज से ब्रॉडगेज लाइन होने के बाद इन गाड़ियों को सादुलपुर तक कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को गोगामेड़ी जाने के लिए मात्र एक गाड़ी रात्रि के दस बजे दिल्ली-श्रीगंगानगर का सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें