नारनौल। खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन तीन जनवरी को (01 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन तीन को (01 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 8 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे होंगे। संवाद