फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 5.74 करोड़ से 18 संपर्क मार्गों की होगी विशेष मरम्मत

Fri, 18 Apr 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। जिले के 18 संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत 5.74 करोड़ की लागत से की जाएगी। इसके लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने टेंडर जारी किया है। इन मार्गों की मरम्मत से 50 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
संपर्क मार्गों की मरम्मत से आम लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। वर्तमान में संपर्क मागों पर गड्ढे बन गए हैं जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़कों की मरम्मत के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने टेंडर भी जारी कर दिए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों की दशा सुधारने का कार्य शुरू हो जाएगा। टेंडर के मुताबिक विपणन बोर्ड की तरफ से भुंगारका से नेहरू नगर, बवानिया से झींगावन, चेकमलिकपुर से नायन वाया ढाणी भगता सहित अन्य संपर्क मार्गों की मरम्मत की जाएगी। इससे गांवों की आपस में कनेक्टिविटी पहले से काफी बेहतर हो जाएगी। मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से लिंक मार्गों का सर्वे किया गया था। उसके बाद चिह्नित कर प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय मंजूरी के लिए फाइल भेजी गई थी। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन



अभी ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतर सड़कें खस्ताहाल स्थिति में हैं। जगह-जगह पर गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है। वहीं रात के समय तो बाइक चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए ही विशेष मरम्मत के लिए टेंडर लगाए गए है। लिंक मार्गों की विशेष मरम्मत होने से लोगों के समय की भी बचत होगी।

भुंगारका से नेहरू नगर, बलाहा कला से ढाणी दोचाना, बायल से ढाणी घरघाट वाया ढाणी हरनाथ, चेकमलिकपुर से नायन वाया ढाणी भगता वाया ढाणी जालपोड़ा, सिरोही बहाली से चेकमलिकपुर, ढाणी जाजमा से शहबाजपुर, नायन से ढाणी सांगा की मरम्मत पर 2.98 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

भूषण कला से सेका, हाजीपुर से धरसू और महरमपुर से गहली मार्ग की मरम्मत पर 26.89 लाख रुपये खर्च होंगे। तुर्कियावास से गोकलपुर, गोमला से खैराना, घड़ी से कलवाड़ी मार्ग की मरम्मत पर 65.57 लाख रुपये और ढाणा से मोड़ी, ककराला से चेलावास मार्ग की मरम्मत पर 74.49 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार बवानियां से झींगावन, कुकसी से श्योपुरा वाया खेड़की, निंबी से बैरावास मार्ग की मरम्मत पर 1.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन




वर्जन
ग्रामीण क्षेत्रों में लिंक मार्गों की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा।-प्रवेश रंगा, एसडीओ, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें