फोटो नंबर- 11गांव गुजरवास में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्ग
- फोटो : टूंडला स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रेलयात्री
मंडी अटेली। ग्राम पंचायत गुजरवास और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पंचायत भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. प्रीति यादव के प्रतिनिधित्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 53 वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की व निशुल्क दवाइयां वितरित कीं।
चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए सरपंच वर्षा लखेरा ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है। हमें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सीएचओ डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए खानपान, रहन-सहन और नियमित स्वास्थ्य जांच का बहुत महत्व है। हमें अपने खानपान में ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए। हमें अपने रहन-सहन में नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव कम करने के तरीके अपनाने चाहिए। साथ ही हमें नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। स्वास्थ्य जांच शिविर संयोजक सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. सीएस वर्मा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना है। इस अवसर पर एएनएम पूजा कुमारी, डॉ. विकेश, बीर सिंह नंबरदार, नारायण दत्त बंसल, भरपूर यादव, प्यारेलाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।